गढ़ौली धाम बनेगा वेद उपनिषद की शिक्षा दीक्षा का केंद्र-सुनील ओझा
वाराणसी 12 अगस्त:- गडौली धाम (काशी क्षेत्र) में ओ. एस. बाल कुंदन फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रावण मास की शुरुआत से चल रहे अखंड संकीर्तन का समापन आज 12 अगस्त को हुआ, इस अवसर पर पूर्वान्ह 8 बजे से 12 बजे के बीच विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया तत्पश्चात भोग आरती व महाप्रसाद का वितरण किया गया।
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने बताया कि पवित्र श्रावण मास में पावन गड़ौली धाम में श्री बालेश्वर महादेव का दैनिक अभिषेक पूजन अर्चन (इन दिनों में 101 यजमानों ने श्री बालेश्वर महादेव का अभिषेक किया) एवं ओ एस बालकुन्दन फाउंडेशन के पेज पर लाइव शिव महात्म्य पर चर्चा को 21 हजार से अधिक लोगो ने सुना,इन्हीं दिनों गड़ौली धाम में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर भी लगा कर मानव सेवा की गई,
इसी मास में 14 बार सवा लक्ष षोडश मन्त्र का जाप(हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे,हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे)17 लाख 50 हजार बार जप हुआ ,
आज समापन के अवसर पर सामूहिक संकीर्तन के क्रम में सवा लक्ष षोडश मन्त्र जाप भी हुआ।
आज तक कुल पवित्र श्रावण मास में 15 लक्ष षोडश(महादेव को सर्वाधिक प्रिय मन्त्र-हरि नाम संकीर्तन-हरे…हरे) मन्त्रों से अधिक का जप हुआ है,(1875000 बार से अधिक)।
इसी क्रम में 12 अगस्त को 1551 से अधिक भगवत भक्तों ने एक साथ समापन कार्यक्रम में उपस्थिति प्रदान की,सभी अभिमंत्रित को रक्षा सूत्र गड़ौली धाम की तरफ से बांधा गया व सभी ने एक साथ हर घर गाय, हर घर तिंरगा का संकल्प भी लिया,और 21 हजार से अधिक लोगो को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया।
गढ़ौली धाम काशी क्षेत्र में पवित्र श्रावण मास भर चल रहे बालेश्वर महादेव रुद्राभिषेक ,अखंड कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के संदर्भ में प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी एवं ओएस बाल कुंदन फाउंडेशन के संस्थापक सुनील ओझा ने बताया कि गढौली धाम का मूल आधार है गौ, गंगा, गौरीशंकर हैं ।गौ आधारित कृषि का कोई विकल्प नहीं है।स्वास्थ्य व रोजगार का आधार भी यही है। इसलिए हर घर में गाय आवश्यक है।
श्रावण मास में लगातार 1 महीने तक क्षेत्र एवं प्रदेश के कोने-कोने से आए हुए जजमानों एवम विद्वानों द्वारा महा रुद्राभिषेक, अखंड हरिकीर्तन, डिजिटल प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया पर लाइव शिव पुराण एवं अन्य धार्मिक साहित्यिक आयोजन होता रहा ।
गडौली धाम में श्रावण मास की शुरूआत से चल रहे अखंड संकीर्तन के 12 अगस्त के समापन के अवसर पर पूर्वान्ह 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगो ने भाग लिया जहां लोगों को हर घर तिरंगा और हर घर गाय का संकल्प दिलाया गया ।तत्पश्चात पूरे क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत लोग जत्थों में निकल कर हर घर तिरंगा पहुंचाएंगे ।
कार्यक्रम में उपस्थित लोंगो में एमएलसी लक्ष्मणआचार्य,जिलाअध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक रमेश जायसवाल, प्रेम कपूर, मनीष कपूर,नागेंद्र रघुवंशी,अरविंद त्रिपाठी,प्रदीप अग्रहरी,अशोक तिवारी, भाजपा प्रवक्ता नवरतन राठी,रामप्रकाश दुबे,कन्हैया लाल गुप्ता,राजकुमार शर्मा,कौशल किशोर मिश्रा,सुरेश सिंह,मधुकर पांडे,आशीष बघेल, रितु गर्ग ,प्रवीण सिंह,मधुकर चित्रांश,विशाल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
भवदीय
नवरतन राठी
मीडिया प्रभारी
काशी क्षेत्र
