विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में महामना मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्सी चौराहे से भदैनी, शिवाला होते हुए भेलूपुर चौराहे तक मौन जुलूस में भाग लिया। जुलूस की समाप्ति पर विधायक सौरभ ने भाजपा कार्यकर्ताओं और काशी की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “14 अगस्त का दिन इतिहास के पन्नों पर काले अक्षरों में लिखा जाएगा। एक नेता थे जिन्हें किसी भी कीमत पर प्रधानमंत्री बनना था। एक और नेता थे जिन्हें किसी भी कीमत पर इस्लामिक राष्ट्र चाहिए था। इन्होंने अपने फायदे के लिए देश को बांट दिया। भोले भाले देशवासियों को विभाजन की त्रासदी में डाल दिया। लाखों लोग मारे गए। कांग्रेस, मुस्लिम लीग और कम्युनिस्ट पार्टियों के किए का फल आज तक देश भुगत रहा है।”

जुलूस में प्रमुख रूप से सम्मिलित थे अशोक पांडेय, भाऊ आचार्य तोड़पे, सुधीर मिश्रा, डॉ नंद जी पांडेय, महानगर उपाध्यक्ष गीता शास्त्री, महामंत्री अशोक पटेल, साधना वेदान्ती, सोमनाथ ओझा, मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ ओझा, सुधीर सिंह, पार्षदगण राजेश केसरी बिल्लू, संजय जायसवाल, राकेश जायसवाल, गोकुल शर्मा व इंद्रदेव पटवा, असित दास, शंकर साहनी, कमल कुमार, राजेश सिंह, सेवा यादव, शिवम गुप्ता, अंकित गुप्ता, सीमा देवी, साक्षी साहनी व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *