पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लम्बे समय बाद अपने फैंस को अपनी पुरानी झलक दिखाई। कोहली ने रविवार को एशिया कप 2022 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 35 रनों की तेज पारी खेली। जैसे ही उन्होंने अपनी पारी को तेज करने की कोशिश की मोहम्मद नवाज की कुछ अच्छी गेंदबाजी के बाद विराट आउट हो गए।

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को भी पाकिस्तान को 147 रन के स्कोर पर आउट करने का श्रेय मिलना चाहिए। जिसमें हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट का योगदान दिया और भुवनेश्वर कुमार ने भी चार विकेट किए। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि केएल राहुल गोल्डन डक पर आउट हो गए। उसके बाद कोहली बीच में रोहित शर्मा के साथ खेलते नज़र आए और भले ही विराट शुरू से ही नर्वस दिखे लेकिन उन्होंने अच्छी पारी खेली।

दिल्ली में जन्मे इस बल्लेबाज ने तीन चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने एक अनावश्यक शॉट के बाद अपना विकेट गंवा दिया। विराट 35 रन बना कर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा ने भी 35 रन बनाए और हार्दिक पांड्या के साथ 50 से अधिक रन बनाकर भारत को 5 विकेट से जीत दिलाई। पांड्या ने एक बार फिर से ऑलराउंडर के रूप में अपनी योग्यता साबित करने के लिए नाबाद 33 रन की पारी खेली।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *