मेविले (अमेरिका) : लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला करने के आरोपी के खिलाफ इनते ज्यादा साक्ष्य उपलब्ध हैं कि अभियोजक उनका अध्ययन करने के लिए और समय चाहते हैं। मुख्य अभियोजक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पश्चिमी न्यूयॉर्क में चौतुक्वा काउंटी के जिला अटॉर्नी जेसन स्मीड ने कहा कि उनका कार्यालय करीब ‘30,000 फाइल का अध्ययन कर रहा है। हालांकि उन्होंने कुछ विस्तृत जानकारी नहीं दी। एक अखबार की खबर के अनुसार, जेसन ने संदिग्ध हैदी मातर के वकील को साक्ष्य सौंपने की कानूनी अनिवार्यता पूरी करने से पहले और समय मांगा है। वहीं, मातर के वकील नथैनियल बारोने ने इस देरी पर सवाल उठाया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *