वाशिगटन | अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्बितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। उन्होंने औपचारिक रूप से इस संबंध में आए न्योते को स्वीकार कर लिया है। व्हाइट हाउस ने रविवार को बताया कि 19 सितंबर को लंदन में महारानी का अंतिम संस्कार होगा, जिसमें बाइडन प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ शामिल होंगे।

इससे पहले, बाइडन ने 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों के बाद दिवंगत महारानी द्बारा अमेरिकियों को दिए संदेश को याद किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 9/11 हमले की बरसी पर महारानी द्बारा अमेरिकियों को दिए संदेश का जिक्र करते हुए कहा, ”दुख वह कीमत है, जो हम प्यार पाने के लिए चुकाते हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *