लंदन : ब्रिटेन के महाराज चाल्र्स तृतीय के बेटे एवं वेल्स के नए राजकुमार विलियम ने रविवार को वेल्स के मंत्री मार्क ड्रेकफोर्ड से कहा कि वह ‘विनम्रता से अपनी जिम्मेदारियों निभाएंगे और बड़े सम्मान के साथ देश की सेवा करेंगे। बृहस्पतिवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्बितीय के निधन के बाद उनके बेटे चाल्र्स ने राजगद्दी संभाल ली है। इससे वेल्स के राजकुमार का पद अब चाल्र्स के बेटे विलियम को दिया गया है।

विलियम ने ड्रेकफोर्ड को बताया कि उन्हें और उनकी पत्नी कैथरीन को वेल्स के प्रति गहरा लगाव है, जहां उनके बेटे राजकुमार जॉर्ज ने अपने जीवन के शुरुआती महीने बिताए हैं। विलियम ने कहा कि दंपति ‘बहुत जल्द वेल्स की यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि वेल्स के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी भूमिका को पूरी शिद्दत से निभाएं और उनके सामने मौजूद चुनौतियों और अवसरों, दोनों पर रोशनी डालें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *