वाशिगटन। अमेरिका यूरोपियन कमांड के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि अमेरिका ने पोलैंड में पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली की दो इकाइयां तैनात की हैं।

उन्होंने कहा,”रक्षा मंत्री के निर्देश पर तथा हमारे पोलैंड सहयोगियों के निमंत्रण पर अमेरिकी यूरोपीय कमांड के कमांडर जनरल वोल्टर्स ने अमेरिकी सेना को पोलैंड में दो पैट्रियट इकाइयां भेजने का निर्देश दिया है।”

उन्होंने कहा,”यह एक दूरदर्शी सैन्य सुरक्षा उपाय है, जो अनुच्छेद पांच के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है और किसी भी तरह से किसी भी आक्रामक कार्रवाई का समर्थन नहीं करेगा।”

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *