केप केनावेरल (अमेरिका) : उद्योगपति जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ऑरिजन द्बारा सोमवार को प्रक्षेपित रॉकेट असफल रहा। हालांकि, रॉकेट के माध्यम से अंतरिक्ष यात्री को नहीं भेजा जा रहा था और यह केवल वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए था।

इस रॉकेट को पश्चिम टेक्सास से प्रक्षेपित किया गया और उड़ान के करीब एक मिनट के भीतर ही नीचे एकल इंजन के चारों ओर पीले रंग की आग लपटे दिखाई देने लगीं। इसके तुरंत बाद कैप्सूल की आपात प्रणाली सक्रिय हुई और कई मिनट के बाद दूर मरुस्थल में उतरी। अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन ने बयान में बताया कि रॉकेट वापस पृथ्वी पर गिरा लेकिन इससे किसी के घायल होने या नुकसान की जानकारी नहीं है।

उन्होंने बताया कि यह रॉकेट केवल वैज्ञानिक प्रयोग के लिए छोड़ा गया था। इसी तरह का रॉकेट लोगों को अंतरिक्ष के मुहाने पर 10 मिनट की यात्रा कराने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बयान में कहा गया कि जांच रिपोर्ट आने तक इस श्रेणी के रॉकेट का प्रक्षेपण नहीं होगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *