अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर के निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय कला प्रशिक्षण शिविर “हुनरबाज” कार्यक्रम के समापन अभाविप के राष्ट्रीय प्रमुख जे०पी० निरंजन जी, उच्च शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल डॉ प्रदीप कुमार जी, एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या आनंद प्रभा सिंह जी के द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया।
मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल डॉ०प्रदीप कुमार जी द्वारा शिविर में प्रतिभाग कर रही 60 विद्यार्थियों में से उच्च तीन विद्यार्थि संध्या मौर्या जी को प्रथम, दृष्टि गुप्ता जी को द्वितीय एवं कुमकुम पटेल जी को तृतीय पुरस्कार दिया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० प्रदीप कुमार ने कहा की विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रवादी खोज हुनरबाज जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जारी है,
अभाविप हुनरबाज जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण एवं व्यक्तित्व निर्माण का कार्य करती आ रही है एवं करने हेतु कटिबद्ध है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जे०पी० निरंजन ने कहा की हुनरबाज कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में आयोजित होने हैं हुनरबाज कार्यक्रम के माध्यम से कला में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए कार्य करने की योजना बनाई जा चुकी है जिसका शुभारंभ काशी महानगर में हुआ है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही आनंद प्रभा ने कहा की हुनरबाज कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा जिससे समाज मे कला के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
महानगर अध्यक्ष डॉ० ऊर्जस्विता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।
उक्त अवसर पर काशी विभाग के विभाग संगठन मंत्री हरदेव जी, विभाग संयोजक शुभम जी, नमन जी, गणेश जी, दिवाकर जी, उर्मिला जी,ऋचा जी, सौर्य जी, एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
