ताइपे | चीन के राष्ट्रपति शीन चिनफिग कोविड-19 की शुरुआत के बाद से अपनी पहली विदेश यात्रा पर कजाखस्तान जा रहे हैं और इस दौरान पोप फ्रांसिस भी कजाखस्तान की यात्रा पर होंगे। हालांकि, वेटिकन ने कहा है कि दोनों की मुलाकात की कोई योजना नहीं है। शी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को कजाखस्तान जा रहे हैं, जबकि पोप अपनी राजकीय यात्रा के दौरान बृहस्पतिवार तक कजाखस्तान में रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न धर्मों के नेताओं की वैश्विक सभा में हिस्सा लेंगे।

कजाखस्तान में शी से मुलाकात की संभावना के बारे में पूछे जाने पर पोप ने कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन मैं चीन जाने के लिए हमेशा तैयार हूं।” दोनों इससे पहले भी एक ही समय में किसी एक जगह की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन तब भी उनकी मुलाकात नहीं हुई थी। 2015 में शी और पोप फ्रांसिस संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क गए थे। वहीं, 2019 में शी ने इटली का दौरा किया था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *