आज दिनांक 14 सितंबर बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संसदीय जनसम्पर्क कार्यालय, गुरुधाम में विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव द्वारा जनसुनवाई कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया।

संसदीय कार्यालय में विधायक सौरभ द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगातार जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न तरह की समस्याओं जैसे पानी, सीवर, बिजली सड़क, भूमि अधिग्रहण, भूमि विवाद, चिकित्सा आदि के निस्तारण हेतु विधायक द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर अति शीघ्र समस्या का समाधान कराने को भी निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ सहयोग के लिए उपस्थित थे अमित सिंह चिन्टू,
कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक, शिवम गुप्ता, हृतिक मिश्रा व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *