मुंबई | पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर साइमन कैटिच गुरूवार को मुंबई इंडियंस केप टाउन का मुख्य कोच नियुक्त किया गया जबकि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला बल्लेबाजी कोच होंगे। फ्रेंचाइजी ने शुरूआती दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग से पहले इसकी घोषणा की। इनके अलावा टीम में क्षेत्ररक्षण कोच की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज जेम्स पामेंट को सौंपी गयी है और एक अन्य पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर रॉबिन पीटरसन महाप्रबंधक होंगे।

कैटिच ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ”मुंबई इंडियंस केप टाउन के मुख्य कोच के पद की पेशकश किया जाना सम्मान की बात है। एक नयी टीम बनाना हमेशा ही विशेष होता है जिसमें कौशल निखारना और टीम संस्कृति तैयार करना शानदार होगा। अमला ने कहा, ”मैं मुंबई इंडियंस केप टाउन के लिये इस जिम्मेदारी को उठाने के लिये रोमांचित हूं। मुंबई इंडियंस के मालिकों,

प्रबंधन और मेरे मैनेजर का धन्यवाद जिनकी बदौलत यह काफी सरल रहा। मुंबई इंडियंस केपटाउन ने अभी तक पांच खिलाड़ियों – कागिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, राशिद खान, सैम कुरेन और लियाम लिविगस्टोन – से करार करने की घोषणा की है।यह टूर्नामेंट जनवरी – फरवरी में खेला जायेगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *