प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव पर भारतीय जनता पार्टी वाराणसी कैन्ट विधानसभा की ओर से बीएचयू के डॉक्टर लॉज में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने किया।

विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने इस शिविर में 57वीं बार रक्तदान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र “दयालु गुरु” ने भी रक्तदान किया। भाजपा के महानगर महामंत्री अशोक पटेल, मधुकर पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष गण अभिषेक वर्मा गोपाल, जगन्नाथ ओझा व जीतेन्द्र यादव, पार्षद गण सर्वश्री राजेश केसरी बिल्लू, चन्द्रनाथ मुखर्जी, विनीत सिंह, अजय गुप्ता, सिन्धु सोनकर, लकी वर्मा व समेत 202 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर विधायक सौरभ ने कहा कि “विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी के जन्मोत्सव पर रक्तदान कर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मोदी जी एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने राष्ट्रहित में अपना अब तक का जीवन समर्पित कर दिया है। मोदी ने देश को बहुत कुछ दिया है उनके जीवन से हम सभी कार्यकर्ताओं को जनसेवा की प्रेरणा मिलती है। उन्हीं से प्रेरित होकर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक सामाजिक पार्टी भाजपा के कार्यकर्ता रक्तदान कर रहे हैं।” विधायक ने यह भी कहा कि “नियमित रक्तदान हमें स्वस्थ रखता है। 3 माह में एक बार स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए।”

विधायक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर काशी के युवाओं से शिविर में आकर मतदान करने का निवेदन भी किया था। इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे काशी की महापौर मृदुला जायसवाल, गीता शास्त्री पार्षद गण श्यामआसरे मौर्य, रवीन्द्र सिंह, पुन्नू लाल बिंद, भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल, अमित राय, मनोज शाह, अमित सिंह चिंटू व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *