वाराणसी, 20 सितम्बर। डीएवी पीजी कॉलेज, 95 वीं बटालियन सीआरपीएफ एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को डीएवी पीजी कॉलेज पार्क, कृष्ण देव नगर पार्क, गांधीनगर पार्क, में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह, मंत्री/प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव,उप कमाण्डेन्ट महेंद्र कुमार मिश्रा 95 बटालियन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह, सृजन के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय के अध्यापक, सीआरपीएफ के जवानों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, छात्र एवं कर्मचारियों ने 501 से अधिक पौधे रोपे जिसमें अर्जुन, कंजी, अमरूद, अशोक, नीम आदि के पौधे रोपित किये गए।
इस अवसर पर समस्त लोगो ने पर्यावरण के संरक्षण एवं जल संचयन की शपथ ली। साथ ही प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह ने 1 पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में सभी ने पौधे रोपने के साथ साथ उनके संरक्षण का भी दायित्व निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाचार्य प्रोफेसर सत्यगोपाल जी, हरिवंश सिंह, प्रो. अनूप कुमार मिश्रा, डॉ. पारुल जैन, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. विजय नाथ दुबे, डॉ. राहुल, डॉ. संगीता जैन, प्रो. पूनम सिंह, प्रवीण कुमार सिंह आदि ने भी पौधे रोपित किये।

    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *