नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बोर्ड के सचिव जय शाह को गुरुवार को उनके 34वें जन्मदिन पर बधाई दी। कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने भी 2019 से बोर्ड के सचिव पद पर काबिज शाह को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।
Wish Jay Shah @JayShah a very happy birthday..may god bless him with a healthy and long life of happiness and success @bcci pic.twitter.com/7b36JNXfi8
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) September 22, 2022
गांगुली ने ट्विटर पर लिखा,” जय शाह को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर उन्हें खुशियों और सफलताओं से भरी स्वस्थ और लंबी उम्र दे।
कोहली ने ट्वीट किया,” जय शाह आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। शाह को पिछले साल एशियाई क्रिकेट परिषद का भी अध्यक्ष चुना गया था। पूर्व स्पिनर हरभजन सिह, बल्लेबाज शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव तथा महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी शाह को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
