विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने रानीपुर में विधायक निधि से बनी सड़क का लोकार्पण किया। विधायक ने क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि अजय गुप्ता से नारियल फोड़वाकर लोकार्पण का पूजन सम्पन्न कराया।
लोकार्पण के पूर्व विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सड़क की गुणवत्ता की जांच की। लोकार्पण के पश्चात विधायक घर घर जाकर जनता से मिले और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। विधायक ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे
भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अमित राय, रविदास मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न पटेल, पार्षद श्यामआसरे मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, कन्हैया लाल बिंद, गुप्ता मास्टर साहब, मोहन मास्टर, संजय बिंद, कविंद्र सिंह, अमन सिंह, गुरबीर सिंह,
व अन्य लोग उपस्थित थे ।।
