तिरुवनंतपुरम : केरल विधानसभा अध्यक्ष एएन शमसीर ने बुधवार शाम करियावट्टमग्रीनफील्ड स्पोर्ट्स हब में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली तथा भारतीय कोच राहुल द्रविड़ से मुलाकात की। टी20 भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच देखने स्टेडियम पहुंचे शमसीर ने सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ से बातचीत की। इससे पहले, बीसीसीआई अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से मुलाकात की और आज दोपहर माकपा के नेतृत्व वाली वाम सरकार के राज्य स्तरीय नशामुक्ति अभियान ‘नशीले पदार्थों को नहीं का लोगो जारी किया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *