संयुक्त राष्ट्र : रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इस बात की जांच के लिए एक आयोग के गठन की मांग की है कि अमेरिका और यूक्रेन जैविक हथियारों के इस्तेमाल पर रोक संबंधी नियम का उल्लंघन कर रहे हैं। सुरक्षा परिषद के सदस्यों को सौंपे गये मसौदा प्रस्ताव के अनुसार नियम के अनुच्छेद छह के अनुसार रूस ने शिकायत दर्ज करायी है कि यूक्रेन में जैविक हथियारों की गतिविधियां हो रही हैं। यूक्रेन पर 24 फरवरी रूस द्बारा हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र में उसके राजदूत वास्सिलि नेबेनजिया ने दावा किया था कि यूक्रेन में अमेरिकी प्रयोगशाला जैविक हथियार बनाने में लगी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *