इंटरनेट डेस्क। ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए है। भारतवंशी ऋषि सुनक 42 वर्ष के है और उन्होंने बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार किंग ने उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा और नई सरकार बनाने को कहा। यहां बतौर प्रधानमंत्री देश के नाम पहला संबोधन दिया। कहा- देश इस वक्त मुश्किल में है। पूर्व पीएम लिज ट्रस की कुछ गलतियों के कारण सब देखने को मिला जिन्हें अब हम सुधारेंगे।

इधर पंजाब के लुधियाना में भी खुशी है। भारतीय मूल के ऋषि सुनक के लुधियाना में भी कई रिश्तेदार रहते हैं। ऋषि के ब्रिटेन के पीएम बनने पर इन रिश्तेदारों ने खुशी मनाई और कहा कि यह भारत के लिए गौरव की बात है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *