वाशिंगटन : अमेरिका दक्षिणी यूक्रेन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों से रूसी बलों को पीछे हटाने के प्रयासों के तहत यूक्रेन को 27.50 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य व अन्य तरह की मदद भेज रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी पैकेज में कोई नया हथियार शामिल नहीं है। शुक्रवार को इस पैकेज के बारे में घोषणा की जा सकती है। अमेरिका 24 फरवरी को यूक्रेन में रूस का युद्ध शुरू होने के बाद से कीव को अब तक हथियारों और अन्य उपकरणों के रूप में लगभग 18 अरब डॉलर की सहायता देने की घोषणा कर चुका है, जिसमें 27.50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का यह नया पैकेज भी शामिल है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *