
वाराणसी । प्रतिवर्ष के भारतीय इस वर्ष की कुशवाहा समाज द्वारा स्वजातीय सभी हाईस्कूल और इंटर के छात्र और छात्राओं को जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों बच्चों को सम्मानित किया गया।शिक्षा के क्षेत्र में अपने अग्रणीय योगदान देने के लिए श्री विनीत मौर्य गोल्डमेडलिस्ट को बनारस के खान सर की उपाधि दी गई। सम्मान प्राप्त करने पर विनीत मौर्या ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाजसेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर जगदीश वर्मा, एडवोकेट अवधेश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, शोभनाथ मौर्य, आनंद मौर्य, रतन वर्मा, बद्री वर्मा, सुषमा मौर्या, रत्ना वर्मा, रामकेश मौर्य, सदानंद मौर्य और छोटेलाल सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।।
