इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव बरकरार है। इसको लेकर अभी तक दोनों देशों के बीच स्थाई समझौता नहीं हुआ है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कदम उठा लिया है। उन्होंने अब ईरान से चर्चा कर रही अपनी टीम से वार्ता रोकने को कहा है। खबरों के अनुसार, ट्रंप ने यह फैसला तब तक के लिए लिया है, जब तक तेहरान किसी डील के लिए तैयार नहीं हो जाता। अमेरिकी अधिकारी ने जानकारी दी कि अमेरिका और ईरान के बीच अब तक सकारात्मक बातचीत हुई थी, लेकिन ट्रंप ने आगे की बातचीत शुरू करने से पहले इंतजार करने का फैसला किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया के माध्यम से मंगलार को होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का हिस्सा बताते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मैप पोस्ट किया था। ट्रम्प के पोस्ट के बाद ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने बोल दिया कि होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का हिस्सा बताना सिर्फ एक गलतफहमी है।

अमेरिका के अपना वादा पूरा करने तक ईरान होर्मुज को दोबारा नहीं खोलेगा
अमेरिकी राष्ट्रपतित की ओर से ट्रुथ सोशल पर एक ग्राफिक पोस्ट किया गया है, जिसके ऊपर ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ लिखा था। इस मैप में होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास का समुद्री इलाका दिखाया गया था। इसमें ईरान, ओमान और यूएई के हिस्से भी दिखाई दे रहे हैं। ट्रंप ने बोल दिया कि होर्मुज में अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी अभी भी पूरी तरह लागू है। होर्मुज खुला है और वहां आवाजाही जारी है। वहीं, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने बोल दिया कि अमेरिका के अपना वादा पूरा करने तक ईरान होर्मुज को दोबारा नहीं खोलेगा।

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *