इंटरनेट डेस्क। इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबर ये है कि मस्क की कंपनी अब अमेरिका के दक्षिणी लुइसियाना में विश्व का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च कॉम्प्लेक्स बना रही है। इस प्रोजेक्ट पर  कंपनी  स्पेसएक्स द्वारा 100 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹9.50 लाख करोड़ का निवेश करने की योजना है।

खबरों के अनुसार, ‘स्टारबेस, लुइसियाना’ स्पेसएक्स का दूसरा ‘स्टारबेस’ कैंपस होगा। बताया जा रहा है कि यह नया स्पेसपोर्ट लुइसियाना के पिकान आइलैंड पर 1.25 लाख एकड़ में फैला होगा। यहां से स्पेसएक्स के नेक्स्ट-जनरेशन रॉकेट ‘स्टारशिप’ और एआई बेस्ड सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।  

इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स  की ओर से कंस्ट्रक्शन साल 2029 से शुरू किया जा सकता है। लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्हें इसे राज्य की इकोनॉमी के लिए बड़ा कदम बताया है। इस स्पेसपोर्ट से क्षेत्र में कम से कम 3 हजार से अधिक  डायरेक्ट नौकरियां पैदा होने की संभावना है। 

PC: dainikjagranmpcg

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *