इंटरनेट डेस्क। भारत और पड़ोसी देश नेपाल के लिए बारिश अब परेशानी का कारण बन गए गई है। नेपाल में तिब्बत की सीमा से लगे इलाके में अचानक आई जबरदस्त बाढ़ से कई गांव और प्रोजेक्ट साइट्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

इस बाढ़ के कारण सात लोगों की मौत हो गई और चीन सीमा के पास 9 जवान लापता हैं।  अधिकारियों ने बाढ़ के कारण  भारी जान-माल के नुकसान की आशंका जताई है। उन्होंने नदी के किनारे रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की। इस बाढ़ के कारण रसुवा के पहाड़ी जिले में स्याप्रु बेसी और तिमुरे इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

जिला प्रशासक नरेंद्र परियार ने  जानकारी दी कि हमें गांवों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट साइट्स के बह जाने की जानकारी मिली है। अभी जान-माल के नुकसान का कोई पक्का अनुमान उपलब्ध नहीं है। सैलाब की चपेट में आने से कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स के बहने की खबर है। बाढ़ में करीब 1000 लोगों के बहने की खबर सामने आई है।  वहीं भारत में कई राज्यों में बारिश के कारण लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। 

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *