
वाराणसी । जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा श्रीकृष्णउत्सव महारास – 2026 कार्यक्रम के का आयोजन कल 30 अगस्त 2026 को सरोजा पैलेस पिपलानी कटरा, लहुराबीर- कबीरचौरा मार्ग वाराणसी) मे शायं 5 बजे से बडे धूम धाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर रास-रंग, बृज की विश्व प्रसिद्ध बृज लोक कला फाउंडेशन, वृंदावन धाम (मथुरा, दानी ग्रुप) की अलौकिक प्रस्तुतियां, प्रभु की भव्य रथयात्रा, डांडिया क्वीन प्रतियोगिता, हांडी फोड़ो, बच्चों के मजेदार गेम्स, श्रीनाथ जी दिव्य दर्शन, कृष्ण बाल स्वरूप फैंसी ड्रेस,राधा कृष्ण युगल जोड़ी प्रतियोगिता, आरती थाल सजाओ, लड्डू गोपाल श्रृंगार, अनेकों प्रतियोगिताओ के साथ विशेष झांकियां: जल विहार, झूलनोत्सव, होली दिव्य झांकी, लड्डू गोपाल भोग-आरती, साक्षात प्रभु का दर्शन होगे। इस कार्यक्रम मे भाग लेने वाले सभी प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेताओं को आकर्षक पुरस्कार का भी वितरण किए जाएंगे ।।
