खेल डेस्क। पाकिस्तान को एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पाकिस्तान के पास मैच बचाने के लिए 389 रन का मुश्किल लक्ष्य था, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पाक की पूरी टीम को 200 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचने दिया।

पाकिस्तान की दूसरी पारी 50.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। उसकी ओर से सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 97 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से ऑली रॉबिन्सन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। जोश टंग ने तीन विेकेट लिए। जोफ्रा आर्चर ने 15 ओवर में 73 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। इस जीत से इंग्लैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में फायदा हुआ है। उसके अब कुल 62 पॉइंट हो गए हैं। टीम का पॉइंट्स प्रतिशत यानी पीसीटी बढ़कर 34.44 हो गया है। 

इस शानदार जीत के बाद इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में एक पायदान की छलांग लगाकर अब छठे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के लिए सीरीज का तीसरा यानी आखिरी टेस्ट मैच जीतकर अपनी स्थिति सुधारने का एक और मौका होगा।

पाकिस्तान को डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में हुआ नुकसान
दूसरी ओर पाकिस्तान को लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार से डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में नुकसान हुआ है। उनकी आगे की राह मुश्किल हो गई है। टीम पॉइंट्स टेबल सबसे निचले यानी 9वें स्थान पर बनी हुई है। इस हार के बाद बाद पाकिस्तान का पीसीटी 16.67 हो गया है।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *