इंटरनेट डेस्क। अमेरिका में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां पर मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बोइंग कार्गो प्लेन लैंडिंग के बाद रनवे से बाहर निकलने के कारण ये हादसा हुआ है। विमान रनवे से बाहर कर कई गाड़ियों से टकरा गया और उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं 5 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर है।
खबरों के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे ये विमान हादसा हुआ है। ये प्लेन अमेजन के प्राइम एयर नेटवर्क के लिए संचालित हो रही था। आपको बता दें कि हादसे का शिकार हुआ विमान प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचा था।
विमान की चपेट में आई कई गाड़ियों में लोग फंस गए थे। विमान में आग लग गई थी। इसके बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस विमान हादसे की जांच की जा रही है।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
