खेल डेस्क। एसीसी महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। दोनों देशों के बीच ये मुकाबला कल दुबई में खेला जाएगा। इसके अगले दिन 11 सितंबर को दुबई में ही दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से होगा।

दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 13 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। बांग्लादेश ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में यूएई को 34 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 103 रन तक ही बना सकी।

जवाब में यूएई की टीम बांग्लादेश की शानदार गेंदबाजी के सामने टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 69 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने 34 रन से मुकाबला अपने नाम किया।  बांग्लादेश की ओर से नाहिदा अख्तर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नाबाद 16 रन बनाने के बाद दो विकेट भी हासिल किए। 

PC:  espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *