इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब यूरोप को लेकर बड़ा कदम उठा सकते हैं। अब वह यूरोप में तैनात अपने 40 हजार सैनिक कम करने को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। फिलहाल यूरोप में करीब 80 हजार अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं।

पेंटागन की ओर अभी तक इस संबंध में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। समीक्षा पर अंतिम सिफारिश नवंबर की शुरुआत तक आने की संभावना है। इसके बाद ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस पर कोई फैसला लेंगे। आपको बता दें कि ट्रंप लंबे समय से नाटो देशों से अपनी सुरक्षा पर ज्यादा खर्च करने की मांग करते रहे हैं।

उन्होंने ये भी बोल दिया कि यूरोप को अपनी रक्षा के लिए अमेरिका पर कम निर्भर होना चाहिए। गौरतलब है कि पेंटागन की ओर से जून में यूरोप में अमेरिकी सैनिकों, सैन्य ठिकानों और हथियारों की तैनाती की समीक्षा शुरू की थी। अमेरिकी सैनिकों की तैनाती कम होने से यूरोप का सुरक्षा खर्च बढ़ सकता है।

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *