इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में एक बार फिर से बड़ा धमाका हुआ है। आज यहां खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका होने की खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, इस धमाके में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल होने की खबर है।

मरने वालों में 5 पुलिसकर्मी और 11 आम नागरिक शामिल हैं। बताया जा रहा है इस धमाके से मस्जिद के बाहर का हिस्सा पूरी तरह टूट गया और एक दीवार भी गिर गई। इस बात की जानकारी सामने आई है कि पुराने पुलिस लाइंस के गेट पर विस्फोटकों से भरी गाड़ी टकराई थी।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने इस घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है। सोहेल अफरीदी ने कहा कि बेगुनाह लोगों को निशाना बनाना बेहद गलत है और इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। आपको बता दें कि कोहाट में इससे पहले साल 2010 में पुलिस लाइंस के पीछे बनी एक पुलिस कॉलोनी में रिमोट कंट्रोल बम धमाका हुआ था। इसमें 20 लोगों का अपनी जान गंवानी पड़ी थी। 

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *