इंटरनेट डेस्क। लंदन से ढाका जा रहे विमान से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच बहस के बाद मारपीट होने का मामला सामने आया है। दोनों ने एक-दूसरे को घूंसे मारे। मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस दौरान एक यात्री की टी-शर्ट भी फट गई। हालांकि विमान में मौजूद यात्रियों और केबिन क्रू ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दोनों यात्री पहले बहस करते नजर आते हैं। कुछ ही देर बाद दोनों यात्रियों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। ये देख विमान में बैठे यात्री घबरा गए। फ्लाइट में बच्चे और बुजुर्ग भी मौजूद थे।

बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के जनरल मैनेजर (पब्लिक रिलेशंस) महबूबुद्दीन अहमद ने इस संबंध में बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। एयरलाइन की ओर से अभी विवाद की वजह और दोनों यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी नहीं दी है।

PC: ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *