इंटरनेट डेस्क। उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, कल से पहाड़ों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश बारिश हो सकती है।  कल से 12 अक्टूबर के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर सकते हैं, इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

यूपी और राजस्थान से मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है, जबकि बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अभी इसकी सक्रीयता बनी हुई है। 10 अक्टूबर के बाद इसका असर राजस्थान में नजर आ सकता है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता अधिक रहने के आसार नहीं हैं। इससे देश के इन राज्यों में कटाई के दौरान किसानों की परेशानी बढ़ा सकती है। राजस्थान में नवंबर की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है।  मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आज प्रदेश के किसी भी जिले के लिए बारिश, आंधी या खराब मौसम की चेतावनी  मौसम विभाग की ओर से जारी नहीं की गई है। सभी जिलों को नो वार्निंग यानी ग्रीन जोन में रखा गया है। 

बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस  तापमान हुआ रिकॉर्ड
बुधवार को राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।  इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड किया गया है। दिन में तेज धूप के कारण पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में लोगों को अब भी भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। 5 नवंबर से 10 नवंबर तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश की कोई गतिविधि होने की संभावना नहीं है।

PC:  etvbharat

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *