खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 44 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने अपने नाम तीन बड़े रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं।

इस पारी से विराट कोहली आईसीसी टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के माहेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 31 मैचों में 1016 रन बनाए हैं। विराट कोहली अब तब आईसीसी टी20 विश्व कप के 25 मैचों में 1065 रन हो चुके हैं।

इस पारी के दम पर विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक अन्तरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली के अब ऑस्ट्रेलिया में 57 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 68 पारियों में 56.44 की औसत से 3,350 रन हो गए हैं। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया में 67 मैचों में 42 से अधिक की औसत से 3,300 रन बनाए थे। विराट कोहली के आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में भी सर्वाधिक 220 रन हो गए हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *