खेल डेस्क। भारत के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को आईसीसी टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 16 गेंदों पर 30 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
सूर्या कुमार यादव ने टी20 विश्व कप के एक सीजन में भारत की ओर से नंबर चार या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार यादव इस विश्व कप के चार मैचों में 164 रन बना चुके हैं।
इससे पहले महेन्द्र सिंह धोनी ने साल 2007 में नंबर चार या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 154 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के दम पर वह आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पछाडक़र पहले स्थान पर आ गए हैं।
