खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका को आज आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार क्रिकेटर डेविड मिलर चोट के कारण ये मैच नहीं खेल रहे हैं। इस मैच के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में दो बदलाव हुए हैं।

डेविड मिलर के स्थान पर हेनरिक क्लासेन और केशव महाराज के स्थान पर तबरेज शम्सी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए पाकिस्तान को ये मैच जीतना बहुत ही जरूरी है।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे और तबरेज शम्सी।

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *