इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्वकप अपने खेल और अपने दीवानों के लिए फेमस है। फुटबाल ऐसा खेल है जिसके दुनियां में करोड़ो दीवाने है। इस समय कतर में आयोजित हो रहे इस विश्वकप में जापान की टीम ने जर्मनी को हरा जश्न मनाया लेकिन अपनी सभ्यता को नहीं भूले।

जी हां मैच के बाद जापान के दर्शक बहुत ही अनुशासन में रहे और उन्होंने दर्शक दीर्घा के अपने हिस्से की सफाई भी की। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। ऐसा ही कुछ साल 2002 के विश्व कप में भी देखने को मिला था।

जानकारी के लिए बता दें की जापान देश अपनी साफ सफाई को लेकर बहुत आगे है और वहां के लोगों में ये संस्कार स्कूलों से ही दिए जाते है। सफाई के प्रति लोगों में आदत वहां बचपन से ही डाली जाती है। वहां सफाई को आदर के नजरिए से देखा जाता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *