इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते किसी से छीपे नहीं है। लेकिन अब ये रिश्ते खेल में भी आड़ आने लगे है। पाकिस्तान में अगले वर्ष खेले जाने वाले एशिया कप में भारत नहीं जाना चाहता है। ऐसे में पाकिस्तान ने भी कह दिया है की वह भी भारत में खेले जाने वाले विश्वकप में हिस्सा नहीं लेगा।

जानकारी के लिए बता दें की यह बात पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा ने कही। एशिया कप 2023 अगले साल सितंबर में पाकिस्तान में खेला जाना है। इधर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी और मांग की है कि इस आयोजन के स्थान में बदलाव किया जाए।

इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की और से यह बयान आया है पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने बताया, अगर पाकिस्तान अगले साल भारत में होने वाले विश्व कप में हिस्सा नहीं लेता है, तो इसे कौन देखेगा? आपकों बता दें की पाकिस्तान की भारत ने आखिरी यात्रा 2008 एशिया कप के लिए थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *