जनसुविधा को रेवड़ी का नाम देने वालों को निकाय चुनाव में जनता सिखायेगी सबक-मुकेश सिंह

केजरीवाल का विकास मॉडल होगा, निकाय चुनाव का मुख्य मुद्दा

वाराणसी, 27 नवम्बर 22,
लोगों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था व अच्छी शिक्षा देने का कार्य सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती हैं। आम आदमी की बुनियादी जरूरतों को कैसे पूरा किया जाये, यह सिर्फ अरविंद केजरीवाल को ही आता हैं और आम आदमी पार्टी ही इसे पूरा कर सकती हैं। आमजन कोदिल्ली और पंजाब सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को भाजपा के नेता फ्री की रेवड़ी कहकर अपमानित करते हैं जो कि बेहद निंदनीय हैं। जनता आने वाले निकाय चुनाव में इन्ही मुद्दों पर वोट करेंगी।
ये बाते “आप” के प्रदेश प्रवक्ता और वाराणसी के निकाय चुनाव प्रभारी मुकेश सिंह जी ने आज दक्षिणी विधानसभा के कोनिया स्थित एक लान में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। मुकेश जी ने आगे कहा कि आमजन के मुद्दों की राजनीति करने वाले केजरीवाल जी से भाजपाई बुरी तरह से डर गयें हैं और फर्जी आरोप लगाकर पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रहें हैं। आजतक इनके इशारों पर काम करने वाले एक भी आरोप सिद्ध नहीं कर पाये हैं और भाजपा को काशी में भी इसका जवाब वोट की ताकत से देने के लिये जनता तैयार हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अखिलेश पांडेय जी ने कहा कि पिछले 75 वर्षों से तमाम दल के लोगों ने काशी का प्रतिनिधित्व किया परंतु काशी के लोगों की कोई बात नहीं करता बल्कि जाति, धर्म के झूठे सवालों पर जनता को उलझा रखा हैं। इस चुनाव में प्रमुख मुद्दा केजरीवाल का विकास मॉडल होगा।
सम्मेलन के दौरान सतीश प्रजापति सहित कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया।
सम्मेलन का संचालन महानगर महासचिव एड अब्दुल रकीब ने और आगन्तुकों का स्वागत दक्षिणी विधानसभा के चुनाव प्रभारी सरोज शर्मा जी ने किया।
अन्य वक्ताओं में सर्वश्री काशी प्रान्त के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश पटेल जी, कृष्ण चौरसिया, अरविंद पटेल, सौरभ यादव, सुभाष चौरसिया, प्रमोद श्रीवास्तव, भरत यादव, राकेश यादव, नीलेश सिंह, दिलीप मौर्या, विनोद जायसवाल, राधेश्याम यादव, आकिब खां,अमरनाथ चौरसिया, नबाब हसन, गणेश चौरसिया, संतोष कुमार, रईस अहमद, घनश्याम यादव, नियाज अहमद, जय प्रकाश सिंह, डॉ नरेंद्र विश्वकर्मा, जुबैर, विनोद कुशवाहा, ममता श्रीवास्तव, दीपक सेठ, ओम कुमार आदि ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *