इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का मतलब फटाफट क्रिकेट और इसका नाम सुनते ही सब दीवाने हो जोते है। ऐसे में आईपीएल का रोमांच ही कुछ ऐसा होता है की हर कोई अपनी पसंद की टीम और अपने पसंद के खिलाड़ी को देखना चाहता है। इस बार आईपीएल का ऑक्शन 23 दिसंबर को होने जा रहा है। लेकिन आज हम खिलाड़ियों की नहीं बल्कि मैच में मौजूद रहने वाले अंपायर्स की सैलेरी के बारे में बात कर रहे है।
जी हा आईपीएल में खिलाड़ियों को तो पैसा मिलता ही लेकिन कई अंपायर्स ऐसे भी है जो कई खिलाड़ियों के बराबर पैसा कमाके जाते है। खबरों की माने तो आईपीएल में अंपायर्स को मोटा पैसा मिलता है। रिपोर्ट्स की माने तो अंपायर्स को दो वर्गों में बांटा गया है, पहले वर्ग में आईसीसी के एलीट पैनल के अंपायर आते है और दूसरे वर्ग में डेवलपमेंट अंपायर आते है।
एलीट पैनल के अंपायर को हर आईपीएल मैच में अंपायरिंग करने के लिए 1.98 लाख रुपये के आस पास राशि दी जाती है वहीं डेवलपमेंट अंपायर को हर मैच के लिए 59 हजार रुपये की राशि दी जाती है। ऐसे में कई अंपायर एक आईपीएल सीजन में 20 मैचों में कम से कम अंपायरिंग करते है और वो लाखों करोड़ों रुपए कमाते है।
