इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप अब समाप्त हो चुका है और उसके साथ ही अब कतर से लोगों का लौटना भी शुरू हो चुका है। अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताबी मुकाबला फ्रांस को हराकर अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना टीम ने फ्रांस को 4-2 से मात दी।

इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना और कप्तान लियोनल मेसी का सपना भी पूरा हो गया। अर्जेंटीना ने 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप जीत कर कमाल कर दिया। इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना और मेसी को लगातार बधाईयां मिल रही है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अर्जेंटीना को विश्व कप जीतने पर बधाई दी और कहा कि फाइनल मुकाबले को फुटबॉल के सबसे रोमांचक मैचों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। अर्जेंटीना की जीत पर शाहरूख खान ने भी ट्वीट कर बधाई दी। रितेश देशमुख, रणवीर सिंह, अनुपम खेर और दीया मिर्जा ने भी अर्जेंटीना की जीत पर खुशी जताई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *