इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2022 की जीत के साथ ही अर्जेंटीन और लियोनल मेसी दोनों का सपना पूरा हो गया। मेसी की टीम ने ने इस रोमांचक मुकाबले में फ्रांस पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हरा दिया। इस मैच में एम्बाप्पे ने हैट्रिक भी किया, लेकिन वो अपनी टीम को जीता नहीं पाए। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 8 गोल किए।

जानकारी के अनुसार एम्बाप्पे ने इस वर्ल्ड कप में आठ गोल दागे तो वहीं मेसी ने पूरे वर्ल्ड कप में 7 गोल दागे। इस वर्ल्ड कप में फुटबॉलर मेसी को गोल्डन बॉल का खिताब मिला। तो वहीं एमबापे को गोल्डन बूट दिया मिला। पूरे टूर्नामेंट के इम्पैक्ट प्लेयर को गोल्डन बॉल का खिताब दिया जाता है।

अर्जेंटीना के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले के 118वें मिनट में फ्रांस के एम्बाप्पे ने हैट्रिक जमाकर इतिहास रचा। आपकों बता दें की फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में हैट्रिक जमाने वाले दुनिया के वे दूसरे खिलाड़ी बन गए। इसके बावजूद एम्बाप्पे अपनी टीम को चैम्पियन नहीं बना सके।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *