इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने पाकिस्कतान का सफाया कर दिया। पाकिस्तान को इंग्लैंड ने 3-0 से साफ कर दिया। इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से भी बाहर हो गया।
जानकारी के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने यह सीरीज जीत इतिहास रच दिया। इंग्लैंड पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। आपकों बता दें पाकिस्तान ने साल 2022 में घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज गंवाई है।
यह हार पाकिस्तान के लिए बहुत ही शर्मनाक है। इस हार के साथ ही पाकिस्तान खुद की धरती पर लगातार चार टेस्ट मैच हार चुकी है। इससे पहले मार्च 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने 3 टेस्ट मैच की सीरीज 0-1 से गंवाई थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 115 रन से जीता था।
