इंटरनेट डेस्क। बीसीसीआई राष्ट्रीय चयन समिति का चयन करने जा रहा है और इस चयन समिति में कई ऐसे ऐसे उम्मीदवारों के बायोडेटा भी मिले है जिन्हें देखकर या सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इस चयन समिति में सिलेक्टर के लिए कई बड़े खिलाड़ियों के बायाडाटा मेल में मिले है, जिन्हें देखकर तो एक बार बीसीसीआई भी चौंक गया।

जी हां जानकारी सामने आई है की जब बीसीसीआई ने बायो डाटा चेक करने के लिए मेल बॉक्स खोला तो उसमें सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी,वीरेंद्र सहवाग और तो और पाकिस्तानी के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का बायो डाटा भी मिला। इनकों देखकर सब हैरान रह गए।

लेकिन जब यह मामला सामने आया तो सब समझ आ गया। हुआ ये की कुछ लोगों ने ये सभी बायो डाटा कुछ स्पैम ईमेल आईडी से किए थे जिनका इरादा बीसीसीआई के मजे लेना या परेशान करना था। जानकारी सामने आई है की पांच सदस्यीय चयन पैनल के लिए 600 से ज्यादा ईमेल आवेदन मिले हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *