इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 16वें एडिशन के लिए कोच्चि में आयोजित हुए मिनी ऑक्शन में कुल 80 खिलाड़ी बिके। इस नीलामी में कुल 405 खिलाड़ी शामिल थे। इस नीलामी में कई खिलाड़ी दबाकर मालामाल हुए है। इतना ही नहीं इस बार की नीलामी में रिकॉर्ड भी बने। यह नीलामी लगभग 6 घंटे तक चली।
इस नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करेन बिके सैम करेन को पंजाब किंग्स ने 18. 50 करोड़ में खरीदा है। करेन आईपीएल के नीलामी इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस के नाम था जिन्हें साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा था। इस तरह आईपीएल 2023 में सैम करेन सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। पंजाब किंग्स ने इस मामले में किसी को साथ नहीं आने दिया और इस खिलाड़ी को 18.50 करोड़ में खरीद लिया।
