बोकैना डी मिनस (ब्राजील) : पेले के गृह नगर मिनास गेरेस से लेकर रियो डी जेनेरियो जैसे बड़े शहरों तक इस दिग्गज फुटबॉलर के निधन की खबर पाकर सन्नाटा पसर गया। पेले के गृह नगर में रहने वाले 67 वर्षीय जॉर्ज तवारेस को सुबह चार बजे इस फुटबॉलर के निधन की खबर पता चली। तवारेस जब छोटे थे तो अपने चचेरे भाई के साथ रेडियो पर पेले के बारे में सुनते थे। उनके खेल से ही प्रभावित होकर वह फुटबॉल से जुड़े थे।

तवारेस ने कहां,” वह एक विरासत छोड़ गए हैं। वह विदेशों में ब्राजील के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करते थे। पेले के निधन पर कई लोग रोने लगे। रियो डी जेनेरियो के इपानेमा समुद्र तट पर अपने भतीजे के साथ फुटबॉल खेल रहे पाउलो विनिसियस को जब यह खबर पता चली तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाए। मिनास गेरेस में रहने वाली 55 साल की रोसेली ऑगस्टो ने कहा,” पेले ने ब्राजील के लोगों को एक नई पहचान दी। वह हमारे आदर्श हैं। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे।लूसिया कुन्हा पेले के लाखों प्रशंसकों में एक है। वह रेडियो पर उनके कारनामों के बारे में सुनती थी और अखबारों में उनके बारे में पढ़ती थी। उन्होंने कहा,” पेले ने बच्चों से लेकर हर उम्र के लोगों को प्रेरित किया। वह हमारे आदर्श थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *