इंदौर (मप्र) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जारी 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र को मंगलवार को संबोधित करेंगी। मुर्मू यहां मध्य प्रदेश में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। वह दोपहर में सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली से भी मिलने वाली हैं।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, समापन सत्र को संबोधित करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार भी प्रदान करेंगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिधिया, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया था। मोदी ने दुनिया भर में बसे भारतवंशियों को ”राष्ट्रदूत करार देते हुए कहा था कि अगले 25 साल के लिए देश के ”अमृत काल की यात्रा में प्रवासी भारतीयों की अहम भूमिका होगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *