इंटरनेट डेस्क। भारता अभी श्रीलंका के साथ अपनी वनडे सीरीज खेल रहा है। इस सीरीज में भारत ने अपना पहला वनडे मैच जीत लिया हैं, जिसके बाद टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। वहीं फरवरी में टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया फरवरी में भारत का दौरा करेगी ।

इस दौरे के दौरान दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें एक बड़ा फैसला लिया गया है। जी हां टीम में अनुभवी स्पिनर एडम जाम्पा को जगह नहीं मिली है। उनकी जगह युवा प्लेयर ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को टीम में जगह दी गई है।

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट स्क्वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, पीटर हैंडस्कोम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लान्स मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेप्सन और डेविड वॉर्नर.।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *