इंटरनेट डेस्क। चीन में कारोना का हाहाकार ऐसा फैला हुआ है की वहा हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो रही है। हजारों की मौत भी ऐसे नहीं की एक महीने में दो महीने में अब तो हालात यह है की एक एक दिन में ही हजारों लोगों की मौत हो रही है। अस्पतालों के हालात यह है की वहां इलाज के लिए लोगों को सड़कों पर रहना पड़ रहा है।

जानकारी अब सामने आ रही है की चीन में कोरोना वायरस से हर रोज 36,000 लोगों की मौत हो रही है। विशेषज्ञों ने कहा है कि जीरो कोविड पॉलिसी खत्म करने के बाद से देश इस समय एक तबाही के बीच में है। चीन में हर रोज करोड़ों कोरोना के मामले आ रहे हैं।

वहीं बढ़ती मौतों को लेकर चीन यह मानने को तैयार नहीं है की उनके यहां मौते कोरोना से हो रही है। अब तो यह खबरें भी सामने आ रही है की बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग घरों को छोड़कर दूसरे देश जा रहे है। लोगों को अपने परिजनों की अंत्येष्टि के लिए श्मसानों में इंतजार करना पड़ रहा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *