बीजिंग : तिब्बत में एक राजमार्ग की सुरंग के बाहर हिमस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। बचाव एवं राहत प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। तिब्बत के दक्षिण-पश्चिम में न्यिंगची शहर को मेडोग काउंटी से जोड़ने वाली सुरंग के बाहर की तस्वीरों में 10 से अधिक कर्मी तीन मीटर तक जमी बर्फ को हटाते नजर आ रहे हैं। मंगलवार की शाम सुरंग के ठीक बाहर टनों बर्फ गिरी, जिससे कई चालक वाहनों समेत बर्फ में दब गए। अधिकारियों ने बताया कि करीब 1,000 बचावकर्मी और दर्जनों आपातकालीन वाहन बचाव एवं राहत कार्य में लगे हैं। केंद्र सरकार के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने सहायता के लिए एक दल भेजा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *