इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड की टीम आज मैच जीतने के लिए इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेलने को उतरेगी। दोनों टीमें आज का मैच जीतना चाहेगी और उसका कारण यह रहेगा भारत इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करना चाहेगा वहीं न्यूजीलैंड इस मैच को जीतकर अपनी लाज बचाएगा।

वैसे अगर टीम इंडिया आज का मुकाबला जीतती है तो तो वह टी-20 के बाद वनडे में भी नंबर-1 बन जाएगी। इसके साथ ही भारतीय टीम वनडे इतिहास में तीसरी बार न्यूजीलैड टीम को क्लीन स्वीप कर लेगी। ऐसे में भारत इसी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगा।

इससे पहले टीम ने 13 साल पहले 2010 में गौतम गंभीर की कप्तानी में ऐसा किया था। तब भारत ने न्यूजीलैंड को 5 मैचों की सीरीज में 5-0 से हराया था। उसके पहले टीम इंडिया ने 1988 में 4 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था और आज भी मैच जीतता है तो आज भी क्लीन स्वीप कर देगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *